Jodhpur Trip Plan 3 days Budget Guide: जोधपुर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है. जिसे ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है. इस शहर को 1459 ई. में राव जोधा द्वारा स्थापित किया गया था. जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. यह शहर कभी मारवाड़ राज्य की राजधानी रहा था.
थार मरुस्थल के किनारे बसा यह शहर अपनी खूबसूरती, संस्कृति, किलों, महलों और रंगीन बाजारों के लिए पुरी दुनियाँ भर में प्रसिद्ध है. जोधपुर का सबसे प्रमुख आकर्षण मेहरानगढ़ किला है. यह किला भारत के सबसे विशाल और खूबसूरत किलो में से एक है. इसके अलावा उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, घंटाघर, सरदार मार्केट, मंडोर गार्डन,ओसियां और भी बहुत सारे खूबसूरत स्थान है. जोधपुर खाने के लिये भी बहुत खास है. यहाँ की दाल-बाटी-चूरमा, मिर्ची बड़ा और माखनिया लस्सी बहुत ज़्यादा प्रसिद्ध है. हर साल देश-विदेश से भारी मात्रा में पर्यटक यहाँ पर घूमने के लिये आते है. तो आइये आज मैं आपको बताने वाला हूँ. सिर्फ 3 दिन में जोधपुर की सम्पूर्ण यात्रा कैसे करें..
जोधपुर की यह यात्रा मैं आपको जोधपुर रेलवे स्टेशन/ जोधपुर एयरपोर्ट से बताने वाला हूँ :-
पहला दिन: Day-1 :-
- पहले दिन आपको सुबह में जोधपुर रेलवे स्टेशन/ जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचना है.
- आप रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से बस, टैक्सी या प्राइवेट कैब लेकर आप आसानी से जोधपुर पहुंच जायेगे.
- जोधपुर पहुंचने के बाद आप होटल, गेस्ट हॉउस या होमस्टे लेकर आप चेक इन कीजिये और थोड़ा आराम कीजिये.
- पहले दिन आपको मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, क्लॉक टॉवर, सरदार मार्केट और ब्लू सिटी की गलियां घूमनी है.
मेहरानगढ़ किला –
- मेहरानगढ़ किला भारत के सबसे विशाल और खूबसूरत किलो में से एक है.इस किले का निर्माण 12 मई 1459 को राठौड़ वंश के शासक राव जोधा ने कराया था.यह किला 400 फीट ऊँची पहाड़ी पर स्थित है.
- मेहरानगढ़ का अर्थ होता है ‘सूर्य का गढ़’ जो राठौड़ वंश के सूर्यवंशी होने का संकेत देता है. यह किला अपनी अद्भुत नक्काशीदार दीवारों और खूबसूरती के लिये पुरी दुनियाँ भर में प्रसिद्ध है.
- मेहरानगढ़ किले के अंदर आपको देखने के लिये मोती महल, शीश महल, फूल महल, संग्रहालय, चामुंडा माताजी का मंदिर, हथियार और भी बहुत सारी चीजें देखने को मिलेंगे. और किले के उपर से पूरे Blue City का शानदार नजारा दिखाई देता है.
- यह किला हर दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक खुला रहता है. इसका टिकट प्राइज भारतीयों पर्यटको के लिये 200 रुपये और विदेशी पर्यटको के लिये 800 रुपये है.
जसवंत थड़ा –
- जसवंत थड़ा मेहरानगढ़ के पास स्थित एक ऐतिहासिक स्मारक है. इसका निर्माण कार्य 1899 में शुरू हुआ और 1906 के आसपास पूरा हुआ.इसे महाराजा सरदार सिंह ने अपने पिता महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में बनवाया था।
- महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय 19 वीं सदी के अंत में मारवाड़ के शासक थे.
- जसवंत थड़ा को मारवाड़ का ताजमहल भी कहाँ जाता है. जसवंत थड़ा मकराना के सफेद संगमरमर से बना है. इसकी खूबसूरती और नक्काशी आपका दिल जीत लेगा.
- जसवंत थड़ा हर दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक खुला रहता है. इसका टिकट प्राइज भारतीय पर्यटको के लिये 30 रूपये और विदेशी पर्यटको के लिये 50 रूपये है. और बच्चों के लिये फ्री है.
क्लॉक टॉवर और सरदार मार्केट –
- क्लॉक टॉवर और सरदार मार्केट जोधपुर का मुख्य आकर्षक है. क्लॉक टॉवर का निर्माण 20 वीं सदी की शुरुआत में महाराजा सरदार सिंह ने कराया था. क्लॉक टॉवर शहर के बीचों-बीच स्थित है. और इसके चारों तरफ यहाँ का प्रसिद्ध सरदार मार्केट है.
- क्लॉक टॉवर एक बुर्जनुमा संरचना है. जो पुराने जमाने में समय बताने के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण था. इसकी वास्तुकला 19वीं -20वीं सदी को दर्शाता है.
- सरदार मार्केट जोधपुर का बहुत ही प्रसिद्ध मार्केट है. यह मार्केट अपने पारंपरिक राजस्थानी वस्तुओं, हस्तशिल्प, कपड़े, हैंडीक्राफ्ट, स्ट्रीट फूड, मसालों और भी बहुत सारी चीजों के लिए प्रसिद्ध है. आप यहाँ पर खरीददारी और लोकल फूड को एन्जॉय कर सकते है.
दूसरा दिन – Day -2 :-
दूसरे दिन आपको उमैद भवन पैलेस, मंडोर गार्डन, तुरजी का झालरा और कायलाना झील घूमना है.
उमैद भवन पैलेस –
- उमैद भवन पैलेस जोधपुर का बहुत ही प्रसिद्ध पैलेस है. यह पैलेस दुनिया के सबसे बड़े निजी आवासों में से एक है. इसका निर्माण 1929 से 1943 के बीच महाराजा उम्मेद सिंह ने बनवाया था.
- इस पैलेस में 347 कमरे हैं. यह पैलेस 3 अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ, आलीशान ताज़ होटल, शाही परिवार का निवास स्थान और म्यूजियम. इस पैलेस को चित्तर पैलेस के नाम से भी जाना जाता है.
- उमैद भवन पैलेस में आप म्यूजियम को घूम सकते है. इस म्यूजियम में आपको देखने के लिये पुराने घड़ियाँ, विंटेज कार कलेक्शन, शाही वस्तुएँ, ऐतिहासिक फोटो और दस्तावेज, हथियार और भी बहुत सारी पुरानी चीजें आपको देखने को मिल जायेगी.
- उमैद भवन पैलेस हर दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक खुला रहता है. उमैद भवन पैलेस में म्यूजियम को घूमने का टिकट भारतीय पर्यटको के लिये 30 रूपये और विदेशी पर्यटको के लिये 100 रुपये है.
मंडोर गार्डन –
- मंडोर गार्डन जोधपुर का बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है. यह स्थान कभी मारवाड़ की राजधानी हुआ करती थी. यहाँ पर आपको देखने के लिए शाही छतरियां, हॉल ऑफ हीरोज, 33 करोड़ देवी-देवताओं का मंदिर, मंडोर म्यूजियम और भी बहुत सारी चीजें देखने को मिलेगी.
- मंडोर गार्डन जोधपुर शहर से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर है. मंडोर गार्डन हर दिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है. और म्यूजियम सुबह 10 बजे से शाम को 5 बजे तक खुला रहता है. इसको देखने का टिकट प्रति व्यक्ति 10 रूपये लगता है.
तुरजी का झालरा –
- तुरजी का झालरा जोधपुर शहर में स्थित एक ऐतिहासिक बावड़ी है. इसका निर्माण 1740 के दशक में महाराजा अभय सिंह की रानी तंवरजी द्वारा करवाया गया था. जो अपनी शानदार वास्तुकला और खूबसूरती के लिये प्रसिद्ध हैं.
- यह झालरा जोधपुर के विशेष लाल बलुआ पत्थर से बना है. इसमें नीचे जाने के के बेहतरीन नक्काशीदार सीढ़ियाँ बनी हुई हैं. जो नीचे की ओर जाने पर पतली होती जाती हैं. इसकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगा. तुरजी का झालरा हमेशा खुला रहता है. और इसको देखने का कोई भी टिकट नहीं लगता है.
कायलाना झील –
- कायलाना झील जोधपुर का बहुत ही प्रसिद्ध मानव निर्मित झील है. इस झील का निर्माण 1872 में प्रताप सिंह द्वारा करवाया गया था. यह झील जोधपुर शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
- कायलाना झील सनसेट के लिये बहुत प्रसिद्ध है. यहाँ से सनसेट का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है. इसकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगा. यहाँ पर आप बोटिंग भी कर सकते है.
तीसरा दिन- Day-3 :-
- तीसरे दिन आपके पास दो विकल्प है.
पहला विकल्प – ओसियां (डेजर्ट / एडवेंचर ट्रिप)
- ओसियां जाने के लिये आपको जोधपुर से सुबह में 8-9 बजे निकलना होगा. ओसियां जोधपुर का बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है. जोधपुर शहर से ओसियां की दूरी लगभग 65 किलोमीटर है. ओसियां को थार डेजर्ट का गेटवे भी कहते है.
- ओसियां रेगिस्तान, प्राचीन मंदिर और सफारी के लिए प्रसिद्ध है. ओसियां में 8वीं से 12वीं शताब्दी के बीच निर्मित यहाँ के सूर्य मंदिर, सच्चियाय माता मंदिर,महावीर मंदिर और हरिहर मंदिर है. इन मंदिरो की खूबसूरती और नक्काशी आपका दिल जीत लेगा.यह मंदिर ओसवाल जैन समुदाय के लिये प्रमुख तीर्थंस्थल है.
- ओसियां में आप रेगिस्तान सफारी को भी एन्जॉय कर सकते है. यहाँ पर ऊँट सफारी और जीप सफारी होती रहती है. मैं आपको इन दोनों सफारी के बारे में बताने वाला हूँ.
- ऊँट सफारी से आप रेत के ऊंचे-नीचे टीलों पर राइड को एन्जॉय कर सकते है. यह सफारी राइड 30 मिनट से लेकर 1 घंटा तक होता है. इसकी प्राइज 500 से 1000 रुपये तक होती हैं. सीजन के हिसाब से रेट ऊपर नीचे होती रहती है.
- जीप सफारी से एडवेंचर ड्राइव और ड्यून राइड को एन्जॉय कर सकते है. इसकी प्राइज 1500 से 2500 रुपये तक होती है. सीजन के हिसाब से रेट ऊपर- नीचे होता रहता है.
- ओसियां में इन सारे स्थानों को घूमने में पूरा दिन लग जाता है. सारे स्थानों को घूमने के बाद आप शाम तक वापस जोधपुर आ सकते है.
दूसरा विकल्प – जोधपुर शहर के अंदर राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क और बालसमंद झील को देखना है.
राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क –
- राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क जोधपुर में मेहरानगढ़ किले के पास स्थित बहुत प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल है. इस पार्क को 2006 में बनाया गया था. यह पार्क 170 एकड़ में फैला हुआ है.
- इस पार्क को बनाने के पीछे उद्देश्य था- यहाँ की बंजर जमीन को प्राकृतिक रूप में लाना और रेगिस्तानी पौधों को संरक्षित करना था. यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है. यहाँ पर आपको विभिन्न प्रकार के वनस्पति और रेगिस्तानी पेड़- पौधे आपको देखने को मिलेंगे. यहाँ से मेहरानगढ़ किले का बहुत ही शानदार व्यू दिखाई देता है.
बालसमंद झील-
- बालसमंद झील जोधपुर का बहुत ही खूबसूरत कृत्रिम झील है. इसका निर्माण 1159 ईस्वी में बालक राव परिहार द्वारा कराया गया था. पहले इस झील का उपयोग शहर को पानी सप्लाई करने के लिए होता था.
- बालसमंद झील के किनारे बहुत ही खूबसूरत हरे-भरे बगीचे हैं. यहाँ पर आप बोटिंग को भी एन्जॉय कर सकते है. शाम के समय यहाँ सूर्यास्त का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है. यह स्थान पर्यटको के बीच बहुत ज़्यादा प्रसिद्ध है.
चौथा दिन: Day-4 :-
चौथे दिन सुबह में आप अपने होटल से चेक-आउट करके अपने वापसी की यात्रा के लिये जोधपुर रेलवे स्टेशन/ जोधपुर एयरपोर्ट के लिये जा सकते है.
जोधपुर घूमने का सबसे अच्छा समय: Best time to visit Jodhpur :-
जोधपुर वैसे तो आप पूरे साल में कभी भी घूम सकते है. अगर जोधपुर घूमने जाने के सबसे बेस्ट समय की बात करें तो अक्टूबर से मार्च तक का महीना सबसे अच्छा माना जाता है. इस टाइम यहाँ का मौसम काफ़ी ठंडा और सुवाहना होता है. अप्रैल से जून के महीने में जाने से बचना चाहिए क्योंकि यहाँ पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है.
जोधपुर कैसे पहुंचे: How to reach Jodhpur :-
जोधपुर आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग तीनो मार्ग के जरिये आप आसानी से जोधपुर पहुंच जायेगे. तो आइये आज मै आपको बताने वाला इन तीन मार्गो के बारे में..
सड़क मार्ग: Road Route :-
अगर आप सड़क मार्ग द्वारा जोधपुर आना चाहते है तो दिल्ली, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, माउंट आबू इत्यादी सड़क मार्ग द्वारा जोधपुर बहुत ही अच्छे से जुड़ा हुआ है. आप इन शहरो से बस या टैक्सी लेकर आप आसानी से जोधपुर पहुंच जायेगे.
रेल मार्ग: Rail Route :-
जोधपुर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जोधपुर रेलवे स्टेशन है. जोधपुर रेलवे स्टेशन से जोधपुर की दूरी लगभग 2 -3 किलोमीटर है. आप रेलवे स्टेशन से बस, टैक्सी या प्राइवेट कैब लेकर आप आसानी से जोधपुर पहुंच जायेगे.
हवाई मार्ग: Flight Route :-
जोधपुर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जोधपुर एयरपोर्ट है. जोधपुर एयरपोर्ट से जोधपुर की दूरी लगभग 6-7 किलोमीटर है. आप एयरपोर्ट से बस या टैक्सी लेकर आप आसानी से जोधपुर पहुंच जायेगे.
जोधपुर में रुकने की जगह: Places to stay in Jodhpur :-
जोधपुर में रुकने के लिये आपको बहुत सारे होटल, बजट होटल, गेस्ट हॉउस, होम स्टे और लक्जरी होटल आपको रुकने के लिये मिल जायेगा. तो आइये आज मै आपको बताने वाला इन होटलों के बारे में…
गेस्ट हॉउस और होमस्टे: Guest Houses and Homestays :-
जोधपुर में रुकने के लिये आपको बहुत सारे गेस्ट हॉउस और होमस्टे भी मिल जायेगा. जैसे- जोधपुर पैलेस गेस्ट हॉउस, मन्नु गेस्ट हॉउस, कोसी गेस्ट हॉउस, योगिश गेस्ट हॉउस और भी बहुत सारे है. होमस्टे और गेस्ट हॉउस आपको लगभग 800 से 1500 रुपये में मिल जायेगा. सीजन के हिसाब से रेट ऊपर नीचे होता रहता है.
बजट होटल: Budget Hotel :-
जोधपुर में आपको बहुत सारे बजट होटल देखने को मिल जायेगा जैसे- गोविन्द होटल, होटल रिलैक्स इन जोधपुर, होटल बावरी हवेली जोधपुर, होटल हवेली इन जोधपुर और भी बहुत सारे है. बजट होटल आपको लगभग 1000 से 2000 रूपये में आपको मिल जायेगा. सीजन के हिसाब से रेट ऊपर नीचे होता रहता है.
मिड-रेंज होटल: Mid-range Hotels :-
जोधपुर में आपको बहुत सारे मिड-रेंज में होटल देखने को मिल जायेगा. जैसे- होटल सिटी पैलेस, राजपुताना हेरिटेज हवेली, शिव हरी हेरिटेज, कृष्णा प्रकाश हेरिटेज हवेली और भी बहुत सारे होटल है. मिड-रेंज होटल आपको लगभग 2000 से 3500 रुपये में आपको मिल जायेगा. सीजन के हिसाब से रेट ऊपर नीचे होता रहता है.
लग्जरी होटल: Luxury Hotels :-
जोधपुर में आपको बहुत सारे लग्जरी होटल भी देखने को मिल जायेगा. जैसे- पार्क प्लाजा जोधपुर, अमृतारा मानक हवेली, जोधपुर, द फर्न रेसीडेंसी जोधपुर और भी बहुत सारे लग्जरी होटल है. लग्जरी होटल आपको लगभग 4000 से 6000 रुपये में आपको मिल जायेगा. सीजन के हिसाब से रेट ऊपर नीचे होता रहता है.
जोधपुर घूमने का बजट: Budget to visit Jodhpur :-
जोधपुर यात्रा का कुल खर्च व्यक्ति के यात्रा के ऊपर निर्भर करता है. जोधपुर को पूरा घूमने में लगभग 3 दिन का समय लगता है. जोधपुर यात्रा की बजट की बात करें तो लगभग 7000 से 12000 रुपये तक एक व्यक्ति का खर्चा आता है. यह बजट जोधपुर यात्रा का एक नार्मल बजट है. अगर आप कोई एडवेंचर एक्टिविटी करते है तो आपका बजट और भी बढ़ सकता है.
Read More :-
- 3 दिनों में उदयपुर की सम्पूर्ण यात्रा कैसे करें, कब जाये, कैसे जाये, कहाँ रुके, घूमने के स्थान, झील, पैलेस, बजट, जाने सम्पूर्ण जानकारी :-
- 3 दिनों में जयपुर की सम्पूर्ण यात्रा कैसे करें, कब जाये, कैसे जाये, कहाँ रुके, घूमने के स्थान, पैलेस, बजट, जाने सम्पूर्ण जानकारी :-
- 3 दिनों में कन्याकुमारी की सम्पूर्ण यात्रा कैसे करें, कब जाये, कैसे जाये, कहाँ रुके, घूमने के स्थान, बजट, जाने सम्पूर्ण जानकारी :-









