Yamunotri Helicopter Complete Travel Guide: यमुनोत्री उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित बहुत ही पवित्र तीर्थ स्थल है. यमुनोत्री उत्तराखंड के चार धामों में से एक है. यह स्थान माता यमुना का पवित्र स्थान माना जाता है. तो आइये आज मै आपको बताने वाला हूँ यमुनोत्री यात्रा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी…
यमुनोत्री: Yamunotri :-
यमुनोत्री धाम उत्तराखंड में स्थित हिंदू धर्म के चारधामों में से एक है. यमुनोत्री माता यमुना का पवित्र निवास स्थान माना जाता है. यहाँ पर माता यमुना का पूजन किया जाता है. इस मंदिर के पास से ही यमुनाजी का स्रोत है. यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 10,597 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. इस मंदिर का निर्माण 1839 में राजा सागर के आदेश पर हुआ था. यमुनोत्री में बहुत ही पवित्र गर्म जल के कुंड है जहाँ पर श्रद्धालु स्नान करते है. यहाँ का प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण पर्यटको का दिल जीत लेता है. हर साल भारी मात्रा में श्रद्धालु यहाँ पर दर्शन करने के लिये आते है.
यमुनोत्री की यात्रा कैसे करें: How to visit Yamunotri :-
इसे भी पढ़े: Badrinath Dham Yatra Guide 2025: कैसे करें यात्रा, रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग, बजट और घूमने की जगहें
यमुनोत्री की यात्रा करने के लिये सबसे पहले आपको ऋषिकेश, हरिद्वार या देहरादून से बस या टैक्सी लेकर हनुमान चट्टी पहुँचना होगा. हनुमान चट्टी से आपको टैक्सी लेकर 5 किलोमीटर दूर फूल चट्टी पहुँचना होगा. इसके बाद फूल चट्टी से 3 किलोमीटर दूर जानकी चट्टी पहुंचना होगा. इसके बाद जानकी चट्टी से 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आप यमुनोत्री पहुंच जायेगें.
यमुनोत्री ट्रेक: Yamunotri Trek :-
इसे भी पढ़े: Gangotri Dham Yatra Travel Guide 2025: कैसे जाएं, कहाँ रुकें, खर्च, दर्शन समय और घूमने की जगहें
यमुनोत्री जाने के लिये ट्रैकिंग करनी पड़ती है. यमुनोत्री के लिये जानकी चट्टी से लगभग 6 किलोमीटर पैदल चलकर जाना होता है. पैदल जाने में आपको लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता है. ट्रैकिंग करते समय आपको रास्ते में बहुत ही खूबसूरत झरनों, पहाड़ और हरी भरी घटियां दिखाई देगी. जिसकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगा. यहाँ पर आपको घोड़े या खच्चर और डोली की भी सेवा उपलब्ध है. घोड़े या खच्चर का चार्ज एक व्यक्ति का लगभग 1000 से 1500 रुपये होता है और डोली का चार्ज लगभग 2500 से 4000 रुपये तक होता है.
यमुनोत्री यात्रा का रजिस्ट्रेशन: Yamunotri Yatra Registration :-
यमुनोत्री यात्रा का रजिस्ट्रेशन आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से करा सकते है. आज मै आपको इन दोनों तरीके के बारे में बताने वाला हूँ.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: Oneline Registration :-
यमुनोत्री यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है.
Website: https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन: Offline Registration :-
यमुनोत्री यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आप हरिद्वार, ऋषिकेश में बने चार धाम के रजिस्ट्रेशन केंद्रों से करा सकते है.
यमुनोत्री का कपाट खुलने का समय: Opening Time of Yamunotri :-
यमुनोत्री मंदिर का कपाट अक्षय तृतीया (मई) के दिन खुलते हैं. और यह कपाट दीपावली के बाद भैया दूज के दिन बंद हो जाता है. सर्दियों के दिनों में मंदिर के कपाट को बंद कर दिया जाता है.
यमुनोत्री मंदिर में दर्शन करने का समय: Timings To Visit Yamunotri Temple :-
यमुनोत्री मंदिर में दर्शन करने समय सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक दर्शन कर सकते है.
यमुनोत्री में रुकने की व्यवस्था: Accommodation in Yamunotri :-
यमुनोत्री में रुकने के लिये आपको यमुनोत्री और जानकी चट्टी बहुत सारे धर्मशालाएँ, गेस्ट हाउस और होटल मिल जायेगा. आप GMVN के गेस्ट हॉउस को भी एक दो महीने पहले बुक कर सकते है. यमुनोत्री में धर्मशाला का किराया लगभग 500 से 1000 रुपये होता है और बजट होटल लगभग 1000 से 1500 रुपये 1 दिन का होता है.
यमुनोत्री जाने का सबसे बेस्ट टाइम: Best time to visit Yamunotri :-
यमुनोत्री जाने का सबसे बेस्ट टाइम मई से जून तक का महीना और सितम्बर से अक्टूबर तक का महीना सबसे अच्छा माना जाता है. इस टाइम यहाँ का मौसम. काफी अच्छा रहता है. मानसून के समय में जाने से बचना चाहिए. क्यूंकि भारी बारिश के कारण यहाँ पर लैंडस्लाइड होती रहती है.
यमुनोत्री कैसे पहुँचे: How to reach Yamunotri :-
यमुनोत्री आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग, हवाई मार्ग तीनो के जरिये आप आराम से यमुनोत्री पहुंच सकते है. तो आइये आज मै आपको इन तीनो मार्ग के बारे में बताने वाला हूँ.
सड़क मार्ग: Road Route :-
अगर आप सड़क मार्ग से आ रहे है तो सबसे पहले आपको हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून आना पड़ेगा. यहाँ से आप सड़क मार्ग के द्वारा आप आसानी से यमुनोत्री पहुंच जायेगे.
रेल मार्ग: Rail Route :-
यमुनोत्री का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन है. ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से यमुनोत्री की दुरी लगभग 234 किलोमीटर और हरिद्वार से लगभग 254 किलोमीटर है. आप ऋषिकेश और हरिद्वार से बस या टैक्सी लेकर आप आराम से यमुनोत्री पहुंच जायेगे.
हवाई मार्ग: Air Route :-
यमुनोत्री का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून है. एयरपोर्ट से यमुनोत्री की दुरी लगभग 250 किलोमीटर है. आप एयरपोर्ट से बस या टैक्सी लेकर आप आराम से यमुनोत्री पहुंच जायेगे.
यमुनोत्री यात्रा का बजट: Yamunotri Yatra Budget :-
यमुनोत्री की यात्रा करने में 2 से 3 दिन का समय लगता है. और अगर बजट की बात करें तो एक व्यक्ति का ट्रांसपोर्ट, होटल, भोजन और घूमने में लगभग 7000 से 20000 रुपये तक खर्च आयेगा. यह बजट यमुनोत्री यात्रा का एक सामान्य बजट है. यात्रा का कुल बजट व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता है.
Read More
- भारत में सोलो ट्रैवल के लिए टॉप 5 बेस्ट जगहें – बेस्ट टाइम और ट्रैवल गाइड
- एडवेंचर प्रेमियों के लिए भारत की 10 बेहतरीन जगहें, जहां आपको ज़रूर जाना चाहिए
- सोलो ट्रिप के लिए 5 शानदार जगहें और ट्रैवल गाइड