Yamunotri Helicopter Complete Travel Guide: सही समय, यात्रा मार्ग, बजट और ठहरने की सम्पूर्ण जानकारी :-

Yamunotri Helicopter Complete Travel Guide: यमुनोत्री उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित बहुत ही पवित्र तीर्थ स्थल है. यमुनोत्री उत्तराखंड के चार धामों में से एक है. यह स्थान माता यमुना का पवित्र स्थान माना जाता है. तो आइये आज मै आपको बताने वाला हूँ यमुनोत्री यात्रा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

Table of Contents

यमुनोत्री: Yamunotri :-

Yamunotri Helicopter Complete Travel Guide

इसे भी पढ़े: Kedarnath Yatra 2025: कैसे जाएं, कब जाएं, यात्रा रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग, दर्शन समय और घूमने की पूरी जानकारी :-

यमुनोत्री धाम उत्तराखंड में स्थित हिंदू धर्म के चारधामों में से एक है. यमुनोत्री माता यमुना का पवित्र निवास स्थान माना जाता है. यहाँ पर माता यमुना का पूजन किया जाता है. इस मंदिर के पास से ही यमुनाजी का स्रोत है. यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 10,597 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. इस मंदिर का निर्माण 1839 में राजा सागर के आदेश पर हुआ था. यमुनोत्री में बहुत ही पवित्र गर्म जल के कुंड है जहाँ पर श्रद्धालु स्नान करते है. यहाँ का प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण पर्यटको का दिल जीत लेता है. हर साल भारी मात्रा में श्रद्धालु यहाँ पर दर्शन करने के लिये आते है.

यमुनोत्री की यात्रा कैसे करें: How to visit Yamunotri :-

Yamunotri Helicopter Complete Travel Guide

इसे भी पढ़े: Badrinath Dham Yatra Guide 2025: कैसे करें यात्रा, रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग, बजट और घूमने की जगहें

यमुनोत्री की यात्रा करने के लिये सबसे पहले आपको ऋषिकेश, हरिद्वार या देहरादून से बस या टैक्सी लेकर हनुमान चट्टी पहुँचना होगा. हनुमान चट्टी से आपको टैक्सी लेकर 5 किलोमीटर दूर फूल चट्टी पहुँचना होगा. इसके बाद फूल चट्टी से 3 किलोमीटर दूर जानकी चट्टी पहुंचना होगा. इसके बाद जानकी चट्टी से 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आप यमुनोत्री पहुंच जायेगें.

यमुनोत्री ट्रेक: Yamunotri Trek :-

Yamunotri Helicopter Complete Travel Guide

इसे भी पढ़े: Gangotri Dham Yatra Travel Guide 2025: कैसे जाएं, कहाँ रुकें, खर्च, दर्शन समय और घूमने की जगहें

यमुनोत्री जाने के लिये ट्रैकिंग करनी पड़ती है. यमुनोत्री के लिये जानकी चट्टी से लगभग 6 किलोमीटर पैदल चलकर जाना होता है. पैदल जाने में आपको लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता है. ट्रैकिंग करते समय आपको रास्ते में बहुत ही खूबसूरत झरनों, पहाड़ और हरी भरी घटियां दिखाई देगी. जिसकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगा. यहाँ पर आपको घोड़े या खच्चर और डोली की भी सेवा उपलब्ध है. घोड़े या खच्चर का चार्ज एक व्यक्ति का लगभग 1000 से 1500 रुपये होता है और डोली का चार्ज लगभग 2500 से 4000 रुपये तक होता है.

यमुनोत्री यात्रा का रजिस्ट्रेशन: Yamunotri Yatra Registration :-

यमुनोत्री यात्रा का रजिस्ट्रेशन आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से करा सकते है. आज मै आपको इन दोनों तरीके के बारे में बताने वाला हूँ.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: Oneline Registration :-

यमुनोत्री यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है.

Website: https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन: Offline Registration :-

यमुनोत्री यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आप हरिद्वार, ऋषिकेश में बने चार धाम के रजिस्ट्रेशन केंद्रों से करा सकते है.

यमुनोत्री का कपाट खुलने का समय: Opening Time of Yamunotri :-

Yamunotri Helicopter Complete Travel Guide

यमुनोत्री मंदिर का कपाट अक्षय तृतीया (मई) के दिन खुलते हैं. और यह कपाट दीपावली के बाद भैया दूज के दिन बंद हो जाता है. सर्दियों के दिनों में मंदिर के कपाट को बंद कर दिया जाता है.

यमुनोत्री मंदिर में दर्शन करने का समय: Timings To Visit Yamunotri Temple :-

यमुनोत्री मंदिर में दर्शन करने समय सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक दर्शन कर सकते है.

यमुनोत्री में रुकने की व्यवस्था: Accommodation in Yamunotri :-

यमुनोत्री में रुकने के लिये आपको यमुनोत्री और जानकी चट्टी बहुत सारे धर्मशालाएँ, गेस्ट हाउस और होटल मिल जायेगा. आप GMVN के गेस्ट हॉउस को भी एक दो महीने पहले बुक कर सकते है. यमुनोत्री में धर्मशाला का किराया लगभग 500 से 1000 रुपये होता है और बजट होटल लगभग 1000 से 1500 रुपये 1 दिन का होता है.

यमुनोत्री जाने का सबसे बेस्ट टाइम: Best time to visit Yamunotri :-

यमुनोत्री जाने का सबसे बेस्ट टाइम मई से जून तक का महीना और सितम्बर से अक्टूबर तक का महीना सबसे अच्छा माना जाता है. इस टाइम यहाँ का मौसम. काफी अच्छा रहता है. मानसून के समय में जाने से बचना चाहिए. क्यूंकि भारी बारिश के कारण यहाँ पर लैंडस्लाइड होती रहती है.

यमुनोत्री कैसे पहुँचे: How to reach Yamunotri :-

यमुनोत्री आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग, हवाई मार्ग तीनो के जरिये आप आराम से यमुनोत्री पहुंच सकते है. तो आइये आज मै आपको इन तीनो मार्ग के बारे में बताने वाला हूँ.

सड़क मार्ग: Road Route :-

अगर आप सड़क मार्ग से आ रहे है तो सबसे पहले आपको हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून आना पड़ेगा. यहाँ से आप सड़क मार्ग के द्वारा आप आसानी से यमुनोत्री पहुंच जायेगे.

रेल मार्ग: Rail Route :-

यमुनोत्री का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन है. ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से यमुनोत्री की दुरी लगभग 234 किलोमीटर और हरिद्वार से लगभग 254 किलोमीटर है. आप ऋषिकेश और हरिद्वार से बस या टैक्सी लेकर आप आराम से यमुनोत्री पहुंच जायेगे.

हवाई मार्ग: Air Route :-

यमुनोत्री का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून है. एयरपोर्ट से यमुनोत्री की दुरी लगभग 250 किलोमीटर है. आप एयरपोर्ट से बस या टैक्सी लेकर आप आराम से यमुनोत्री पहुंच जायेगे.

यमुनोत्री यात्रा का बजट: Yamunotri Yatra Budget :-

यमुनोत्री की यात्रा करने में 2 से 3 दिन का समय लगता है. और अगर बजट की बात करें तो एक व्यक्ति का ट्रांसपोर्ट, होटल, भोजन और घूमने में लगभग 7000 से 20000 रुपये तक खर्च आयेगा. यह बजट यमुनोत्री यात्रा का एक सामान्य बजट है. यात्रा का कुल बजट व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता है.

Read More

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

यमुनोत्री धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गढ़वाल हिमालय में स्थित है.
यमुनोत्री धाम में माता यमुना का निवास स्थान माना जाता है. यह स्थान यमुनोत्री नदी का उद्गम स्थल भी है.
यमुनोत्री यात्रा पर जाने के लिये सबसे बेस्ट टाइम मई से जून तक का महीना और सितम्बर से अक्टूबर तक का महीना सबसे अच्छा माना जाता है.
यमुनोत्री तक पहुंचने के लिये आपको सबसे पहले सड़क मार्ग के द्वारा जानकी चट्टी तक पहुंचना होगा. उसके बाद जानकी चट्टी से 6 किलोमीटर का ट्रैकिंग करके आप यमुनोत्री धाम पहुंच जायेगे.
यात्री पैदल यात्रा, खच्चर, डोली या पालकी का उपयोग कर सकते हैं.
यमुनोत्री की यात्रा के दौरान आप यमुनोत्री मंदिर, दिव्या शिला, सूर्यकुंड, सप्तऋषि कुंड और हनुमान चट्टी के दर्शन कर सकते है.
यमुनोत्री की यात्रा में 2 से 3 दिन का समय लगता है.
यमुनोत्री की यात्रा के दौरान पर्यटकों को गर्म कपड़े, रेन कोट, छाता, ट्रेकिंग शूज, दवाइयाँ और पानी की बोतल रखनी चाहिए.
जानकी चट्टी और हनुमान चट्टी में आपको सरकारी और निजी गेस्ट हाउस मिल जायेगे.
यमुनोत्री की यात्रा के लिए मेडिकल सुविधाएँ जानकी चट्टी और यात्रा मार्ग में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र उपलब्ध होते हैं.
यमुनोत्री की यात्रा में स्नान के लिए सूर्यकुंड और सप्तऋषि कुंड प्रसिद्ध हैं. यह कुंड गर्म पानी का जलकुंड हैं.
यमुनोत्री की यात्रा में एक आदमी का लगभग 6000 से 15000 रुपये तक खर्चा आता है.यमुनोत्री यह एक सामान्य बजट है.
यमुनोत्री की यात्रा के दौरान एटीएम हनुमान चट्टी और बड़कोट में एटीएम मिल सकते हैं. लेकिन आपको अपने साथ कैश ले जाना बेहतर होगा.
यमुनोत्री की यात्रा के दौरान बीएसएनएल और जियो का नेटवर्क काम करता है.
यमुनोत्री की यात्रा के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है. हरिद्वार से यमुनोत्री की दुरी लगभग 233 किलोमीटर और ऋषिकेश से 221 किलोमीटर है.
यमुनोत्री की यात्रा के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून है एयरपोर्ट से यमुनोत्री की दुरी लगभग 210 किलोमीटर है.
हाँ, यमुनोत्री यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा देहरादून से खरसाली तक उपलब्ध है.
यमुनोत्री की यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पालकी, डंडी और खच्चर की व्यवस्था उपलब्ध है.
यमुनोत्री की यात्रा में सबसे कठिन हिस्सा जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक 6 किलोमीटर की ट्रैकिंग सबसे कठिन हिस्सा है.
यमुनोत्री की यात्रा में आपको जानकी चट्टी से घोड़े और खच्चर किराए पर मिल जायेगे.
आप जानकी चट्टी और हनुमान चट्टी में कैंपिंग कर सकते है.
यमुनोत्री में सबसे प्रसिद्ध स्नान स्थल सूर्य कुंड है. जो गर्म पानी का झरना है.
हाँ, सर्दियों के दिनों यहाँ पर भारी बर्फबारी होती है.
जानकी चट्टी और हनुमान चट्टी में आपको बहुत सारी धर्मशालाएँ मिल जायेगी.
यमुनोत्री मंदिर का निर्माण वर्तमान में गढ़वाल नरेश प्रताप शाह द्वारा 19वीं शताब्दी में कराया गया था.
यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया (मई) के दिन खुलते हैं और दीपावली के बाद बंद हो जाता है.
यमुनोत्री के रास्ते में प्रमुख दर्शनीय स्थल जानकी चट्टी, सूर्य कुंड, दिव्या शिला, हनुमान चट्टी और खरसाली गाँव है.
यमुनोत्री जाने के लिए सबसे अच्छा मार्ग ऋषिकेश से उत्तरकाशी से हनुमान चट्टी से जानकी चट्टी से आप यमुनोत्री पहुंच जायेगे.
यमुनोत्री मंदिर में दर्शन करने समय सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक दर्शन कर सकते है.
उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://uttarakhandtourism.gov.in/) पर जाकर यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी आपको मिल जायेगी.
यमुनोत्री में विशेष अवसरों पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है.

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
यमुनोत्री धाम यात्रा 2025: आसान तरीका, खर्च, बेस्ट समय और दर्शनीय स्थल :- गंगोत्री धाम यात्रा 2025: खर्चा, समय और बेस्ट ट्रैवल गाइड :- 5 मिनट में केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन ऐसे करें :- बद्रीनाथ जाने का सही तरीका: 2025 यात्रा गाइड, खर्चा और बेस्ट टाइम :- एडवेंचर के शौकीनों के लिए भारत के 10 बेहतरीन स्थान :- केदारनाथ यात्रा कैसे करें? 2025 गाइड – बुकिंग, रूट और बजट हॉलीवुड की टॉप 10 नई फिल्में: 2024 की सबसे बड़ी हिट्स, जो आपको जरूर देखनी चाहिए हिंदी में देखे हॉलीवुड की टॉप 10 बेहतरीन फिल्में :- ये है हॉलीवुड की टॉप 10 हिस्टोरिकल मूवीज :- हिंदी में देखे हॉलीवुड की इन हिस्टोरिकल मूवीज को, देखे पुरी लिस्ट :- ये है हॉलीवुड की सबसे बेस्ट हिस्टोरिकल मूवीज :- हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्में जम्मू कश्मीर की धड़कन सिमरन सिंह के बारे में रोचक तथ्य :- मनमोहन सिंह की जीवनी :- मनमोहन सिंह के बारे में रोचक तथ्य :- स्विट्ज़रलैंड में पर्यटको को रुकने के लिये 10 सबसे बेस्ट जगह :- ये हैं स्विट्ज़रलैंड में घूमने के लिये सबसे बेहतरीन स्थान :- स्विट्ज़रलैंड में घूमने के 10 खूबसूरत स्थान :- न्यूयार्क में घूमने के 10 सबसे बेहतरीन स्थान :- स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के बारे में अनोखे तथ्य :-